फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: एसीबी की टीम ने रिश्वत देते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोचा, दूसरा साथी पुलिसवाला मौके से फरार

Fri, 22 Nov 2024 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के रूप मे हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान रामचंद्र है। दोनों सब-इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना एनआईंटी में तैनात है। इनकी एनआईटी साइबर थाना में पहली पोस्टिंग थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार देर रात सेक्टर 15 बाजार से 12 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप मे एक सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दबिश के दौरान आरोपी का दूसरा साथी सब-इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया है। एसीबी की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सब-इंस्पेक्टर अर्जुन के रूप मे हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान रामचंद्र है। दोनों सब-इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना एनआईंटी में तैनात है। इनकी एनआईटी साइबर थाना में पहली पोस्टिंग थी। बताया जा रहा है की साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी को अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले में दोनों ने परिजन से 19 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत के पैसे देने का शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया जा रहा था। इसकी शिकायतकर्ता ने सूचना एसीबी को दे दी।

इसके बाद एसीबी ने एक डीएसपी की अगुवाई मे टीम गठित की और फिर पैसे लेकर शिकायतकर्ता को सेक्टर-15 बाजार दोनों सब-इंस्पेक्टर से मिलने भेजा गया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पैसे दिए। तो तुरंत पैसे के साथ एसीबी की टीम ने सब-इंस्पेक्टर अर्जुन को दबोच लिया। जबकि दूसरा सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र मौके से फरार हो गया। एसीबी मामले की जांच मे जुटी है। एसीबी शुक्रवार को आरोपी सब-इंस्पेक्टर का मेडिकल कराने के बाद अदालत मे पेश करेंगी। फिर रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें