फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम भ्रष्टाचार मामले में ऑडिट शाखा के कर्मचारी नवीन कुमार को एसीबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात सोनीपत से की गई गिरफ्तारी
विज्ञापन

साल 2025 की एफआईआर नंबर 22 में हुई गिरफ्तारी
वर्क ऑर्डर रिवाइज कर लगभग 7 करोड़ रुपये के गबन का है मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वर्क ऑर्डर को रिवाइज कर लगभग 7 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े मामले में नगर निगम की ऑडिट शाखा में उस समय तैनात रहे नवीन कुमार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बृहस्पतिवार रात सोनीपत से की गई। एसीबी के इंस्पेक्टर संतराम ने बताया कि साल 2025 की 22 नंबर एफआईआर में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसीबी की टीम ने 12 अगस्त 2025 को 22 नंबर एफआईआर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने और भ्रष्टाचार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की थी। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि इस केस में आरोप था कि नगर निगम ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए साल 2018 में 8 वर्क ऑर्डर जारी किए। इन वर्क ऑर्डर की राशि लगभग 40 लाख रुपये थी। बाद में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ठेकेदार सतबीर से मिलीभगत कर इन वर्क ऑर्डर की राशि को रिवाइज कर 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया था।
विज्ञापन

एसीबी की ओर से अगस्त 2025 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। 3 अप्रैल को एसीबी ने नगर निगम के तत्कालीन लिपिक व मौजूदा निरीक्षक नवीन रत्रा को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में एसीबी की टीम ने नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नगर निगम भ्रष्टाचार को लेकर एसीबी की ओर से साल 2022, 2023 व 2025 में दर्ज की गई कई अन्य एफआईआर में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसीबी अधिकारियों की मानें तो आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कबूला है कि नवंबर 2018 में बल्लभगढ़ इलाके के कई विकास कार्यों को लेकर जारी वर्क ऑर्डर की राशि बढ़ाई गई। पूछताछ में खुलासा किया कि वर्क ऑर्डर 1442 के तहत मोहना रोड पर यादव डेयरी से साई अस्पताल तक वार्ड नंबर 36 में इंटरलॉकिंग टाइल लगनी थी। इसके 5.83 लाख रुपये के वर्क ऑर्डर को बढ़ाकर 9895837 रुपये किया गया। इसी तरह वर्क ऑर्डर 1433 के तहत वार्ड नंबर 38 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जो 4.92 लाख से होना था, इसकी राशि बढ़ाकर 9382362 रुपये की गई। मामले में एसीबी जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें