फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसीबी ने 5 हजार रिश्वत लेते हवलदार किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के मामले में आरोपी को थाना स्तर पर ही जमानत देने की एवज में मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते डबुआ थाने के हवलदार अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। झगड़े के एक मामले में आरोपी को थाना स्तर से ही जमानत देने की एवज में आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ एसीबी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसीबी को ये शिकायत फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की ओर से सोमवार को दी गई। जिसमें कहा गया कि साल 2023 में डबुआ थाने में एक केस दर्ज हुआ था। उस केस में धर्मेंद्र के भतीजे को थाने से ही जमानत पर छोड़ने की एवज में वहां का हवलदार अनिल कुमार 7 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। एसीबी के इंस्पेक्टर संतराम की अगुवाई में रेड के लिए टीम तैयार हुई। टीम ने 5 हजार रुपये लेते हवलदार अनिल कुमार को सोमवार रात रंगेहाथ काबू कर लिया। रेड के दौरान जीएम डीआईसी सचिन कुमार यादव मौजूद रहे। इंस्पेक्टर संतराम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें