फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेडमिक एवेंजर्स ने जीनियस गैंग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एकेडमिक एवेंजर्स ने जीनियस गैंग को 100 रनों से हरा दिया। 16 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एवेंजर्स ने सात विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर विराट ने 88 रन बनाए जबकि वंश ने 26 और अजय ने 22 रनों का योगदान दिया। जीनियस गैंग के लिए लकी ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए जबकि आर्यन और शौर्य को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस गैंग 11.3 ओवर में सिर्फ 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 36 रन बनाए, पर अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। एवेंजर्स के गौरव ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि अजय को तीन विकेट मिले। विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें