फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महेंद्रगढ़ रूट पर एसी बस शुरू

विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस डिपो से महेंद्रगढ़ के लिए ए सी बस चलाई गई। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल के यात्रियों को फायदा होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ डिपो की ओर से महेंद्रगढ़ रूट पर शनिवार से एसी बस शुरू की गई है। इस बस के शुरू होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल के यात्रियों को फायदा होगा। इससे पहले एक सामान्य बस सुबह 9 बजे महेंद्रगढ़ के लिए चलाई जाती थी। यह बस डिपो से गुरुग्राम के इफको चौक होते हुए रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते महेंद्रगढ़ को जाती है। इस बस का किराया करीब 190 रुपये है।

ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि अब डिपो की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए महेंद्रगढ़ रूट पर एक एसी बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस भी गुरुग्राम से रेवाड़ी के रास्ते कनीना के रास्ते महेंद्रगढ़ को जाएगी। इस एसी बस का किराया बल्लभगढ़ बस डिपो से रेवाड़ी तक 183 रुपये, कनीना तक 246 रुपये और महेंद्रगढ़ तक 278 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज विभाग की महाप्रबंधक शिखा आंतिल ने बताया कि अभी यह बस डिपो से सुबह 11 बजे रवाना होगी। वहीं महेंद्रगढ़ से बल्लभगढ़ के लिए शाम को 7 बजे वापसी में चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें