फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन

विज्ञापन
नागरिक संशोधन कानून के पक्ष और हिंसा के विरोध में मार्च निकालते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
पदयात्रा निकाल किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन
विज्ञापन

फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नागरिकता संशोधन कानून-2019 का समर्थन करते हुए बुधवार को बीके सिविल अस्पताल से पैदल पद यात्रा निकाली। दशहरा मैदान से शुरू होकर पदयात्रा बीके चौक से होते हुए नीलम चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने हिंसात्मक आंदोलनों पर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला संयोजक राहुल राणा ने बताया कि नागरिकता कानून संशोधन के साथ पास किया जा चुका है। इससे देशवासी खुश हैं। फिक्र घुसपैठियों, वामपंथियों और देश विरोधी तत्वों का समर्थन लेकर उपद्रव मचाने वाले तत्वों को है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष माधव रावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् हिंसात्मक आंदोलनों की कड़ी निंदा करती है। इसी कारण कानून के समर्थन में रैली निकालकर एबीवीपी ने सकारात्मकता को बढ़ाने का प्रयास किया है। माधव का कहना है कि कुछ शिक्षण संस्थानों में आंदोलन के नाम पर तोड़फोड़, छात्र परीक्षा में व्यवधान करने का प्रयास किया गया था। छात्र नेता पुनीत चौधरी का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल हिंसा का समर्थन कर दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी चिंता का विषय है। प्रीति नागर का कहना है कि देश में धर्म के नाम हिंसा निंदनीय है। राष्ट्रीय भूमि पर जितना महात्मा गांधी और वीर सावरकर का अधिकार है, उतना ही राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान जैसे क्रांतिकारियों का भी है। नगर मीडिया प्रमुख रवि पांडेय ने कहा कि नागरिकता कानून भारतीय परंपराओं के अनुरूप है। विद्यार्थी परिषद ने युवाओं व छात्रों से अनुरोध किया है कि वह संशोधन कानून को पढ़ें। उसके बाद ही कोई विचार बनाएं। इस मौके पर कंचन डागर, उर्वशी, दीपाली, गायत्री, छविल शर्मा, सूरज प्रधान, शुभम शर्मा, सागर टोंगर, गौतम भड़ाना, ओम सिंह, संचित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें