फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध जताने पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध जताने पर भाई को पीटा
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में रहने वाले एक भाई ने बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे इतनी बुरी तरह से पीट दिया कि वह बेहोश हो गया। उसके साथ गए दोस्त को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घायल युवक को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आते-जाते समय कुछ शोहदे उसकी बहन पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करते थे। मंगलवार शाम को भी उसकी बहन गली से घर जा रही थी। इसी दौरान शोहदों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को बताया तो उसका भाई गली में पहुंचा और शोहदों की हरकत का विरोध जताया। युवक ने बताया कि विरोध जताने पर शोहदों ने उस पर और उसके एक अन्य साथी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से छात्रा के भाई के सिर की सीटी स्कैन कराने के बाद दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेश ने बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें