फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैसे देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के भाई की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मवई में पैसों के पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अब तक एक आरोपी को पकड़ा गया है।


गांव मवई निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विरेश और वह मजदूरी का कार्य करते हैं। विरेश के पास साइन नाम का एक लड़का आता था, जो अक्सर उससे रुपयों की मांग करता था। करीब दो महीने पहले भी पैसे को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। विरेश द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना 11 मई की है। दोपहर करीब तीन बजे जब विरेश अपने साथियों के साथ घर के पास खड़ा था, तभी एक गाड़ी में सवार होकर पांच युवक अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक और प्रवीन वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, प्रवीन ने विरेश के पेट और माथे पर सुए से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने गाड़ी से रॉड और डंडे निकालकर उस पर हमला कर दिया। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल विरेश को पहले पास के एक अस्पताल में और फिर गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। चिकित्सकों द्वारा घायल को बातचीत के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने मुकेश की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 12 मई को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें