फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे युवक को पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। पानीपत निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को पत्नी पद्मा अरोड़ा व बेटे धीरज अरोड़ा के साथ गाड़ी से सेक्टर-11 स्थित मिलन वाटिका में शादी समारोह में आए थे। रात को करीब 11 बजे वह वापस पानीपत जाने के लिए सेक्टर-8 में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाने वाली सड़क पर चढ़ गए। इस दौरान गाड़ी का टायर पंचर हो गया। उनका बेटा गाड़ी को रोड के साइड में खड़ी कर टायर को देखने के लिए गया। तभी पीछे से आ रही गाड़ी ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें