फरीदाबाद। नारी किसी भी समाज की आधारशिला होती है। जिस समाज में महिलाओं को सम्मान, अधिकार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलती है, वही समाज वास्तव में प्रगति करता है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में नारी शक्ति का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक विषय नहीं बल्कि राष्ट्रीय विकास की अनिवार्य शर्त है। फिर भी जब महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति होती है तो यह चिंता का विषय बन जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। यह परिवर्तन केवल कागजों तक सीमित नहीं है बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं आज प्रशासन, विज्ञान, खेल, व्यापार और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि जब अवसर और विश्वास मिलता है तो नारी शक्ति किसी भी चुनौती को पार कर सकती है। संवाद