संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नाहर सिंह कॉलोनी में घर के बाहर कार को पार्क कर रहे युवक के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने युवक का फोन और साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
चावला कॉलोनी निवासी दीपाशुं वर्मा (22) वर्ष ने बताया कि 15 जून की रात को वह अपनी गाड़ी को घर के बाहर पार्क कर रहे थे। उस समय गली में प्रदीप खटाना, निकि बैसला, कृष्ण, रिशि अवाना, रौशन और अन्य 8-10 लड़के खड़े थे। उन्होंने उनको पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। सभी आरोपी युवक को जबरदस्ती प्रदीप खटाना के ऑफिस में ले गए और वहां पर लोहे की चेन से बांधकर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। साथ ही उनके सिर पर चाकू से वार किया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनका फोन व नकद साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। युवक ने घर पहुंच कर घटना के बारे में भाई रोहित को जानकारी दी। थाना सिटी पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।