फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी समारोह में फायरिंग में युवक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड थाने की पुलिस सीसीटीवी की जांच कर फायरिंग करने वाले की कर रही तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित महिपाल गार्डन में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सूरजकुंड रोड स्थित महिपाल गार्डन में गुरुग्राम निवासी निशांत चौहान की शादी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि समारोह में किसी ने फायरिंग कर दी। समारोह में गुरुग्राम से बरात में आए कुणाल आर्य के पांव में गोली लग गई। गोली लगने पर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूरजकुंड थाने की पुलिस ने कुणाल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में किसी ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस गार्डन में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर फायरिंग करने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें