फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी करने पर युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान कर्मचारी ने लोह की राॅड से उसका सिर फोड़ दिया। घटना में रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंजाबी मोहल्ले में रहने वाले संजय गोयल ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बल्लभगढ़ के बाजार में कपड़ों की रेहड़ी लगाते हैं। 9 अप्रैल को मार्केट में जाम होने के चलते उन्होंने अपनी रेहड़ी एक दुकान के सामने खड़ी कर दी। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी अभिषेक ने उसको रेहड़ी को हटाने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने कहा कि जाम लगा हुआ है। वह कुछ समय में रेहड़ी को हटा देंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी कर्मचारी अभिषेक रॉड से उनके सिर पर मार कर दिया। घटना में उसका सिर फट गया और वह लहू लहान होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार संजय गोयल के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उनको पांच टांके आए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें