फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 थाना में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना अंतर्गत सिकरौना पुलिस चौकी इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के हाथ की हड्डी टूट गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत गांव करनेरा निवासी जयकिशन ने दी है। आरोप है कि 19 मार्च की रात करीब 9 बजे वह समयपुर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हरीश पुत्र बिजेंद्र की दुकान के पास उसे रोककर गाली-गलौच की गई। जयकिशन वहां से जाने लगे तो आरोपी ने अचानक तेजधार लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। हमले से बचने के लिए उसने हाथ आगे कर लिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर घर पहुंचा। उसे अल फलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजन उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें