फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यापार में नुकसान से आहत युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-17 क्षेत्र में व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय ध्रुव के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहता था। सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ध्रुव अविवाहित था और कारोबार चलाता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। सेक्टर-17 थाना के एसएचओ मदन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें