मृतक के चाचा आदेश कुमार ने बताया कि शाम को अंकित और नरेश दोनों भाई ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी मोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वरना कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। जांच अधिकारी कन्हैया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार कार और चालक की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद