फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना गांव में युवक ने खुद को गोली मार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
32 साल का कैलाश बीते 8 महीने से अपनी ससुराल में रह रहा था
विज्ञापन

2 दिन पहले ही मोहना गांव में अपने घर आया था
छांयसा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ये पता लगाने में जुटी की कट्टा कहां से लाया गया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। छांयसा थाना इलाके के मोहना गांव में 32 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। ये गोली कट्टे से चलाई गई थी। मृतक बीते लगभग 8 महीने से अपनी ससुराल में रह रहा था और 2 दिन पहले ही अपने गांव मोहना आया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अवैध हथियार को लेकर छांयसा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। टीम ये पता लगा रही है कि युवक अवैध हथियार कहां से लेकर आया।

मोहना गांव में ये मामला शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि 32 साल के कैलाश ने खुद को गोली मार ली है। छांयसा थाना से पुलिस टीम व अन्य टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर कट्टा मिला जिससे कैलाश ने खुद को गोली मारी थी। परिवार से बातचीत में पता चला कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। बीते लगभग 8 महीने से वो पत्नी व 2 बच्चों के साथ यूपी अलीगढ़ के नांगल गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। परिवार ने बताया कि 2 दिन पहले ही वो वापस मोहना गांव अकेला ही आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से कट्टा बरामद किया। साथ ही शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें