फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-झगड़े के बाद नाराज होकर मायके चली गई थी पत्नी, लौटने से कर दिया था इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के थाना नगीना क्षेत्र के गांव मांडीखेड़ा में 36 वर्षीय एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूबे सिंह पुत्र किशनी निवासी गांव मांडीखेड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूबे सिंह काफी समय से शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद सूबे सिंह और अधिक शराब पीने लगा था। परिजनों के अनुसार रविवार देर शाम सूबे सिंह ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत की और उसे वापस घर आने के लिए कहा। हालांकि पत्नी ने फिलहाल घर लौटने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से सूबे सिंह काफी परेशान हो गया और देर रात उसने घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो सूबे सिंह फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल मांडीखेड़ा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद थाना नगीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें