फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाली युवती ने सेक्टर-2 निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि युवक ने उसको शादी का झांसा दिया था। युवती की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सिटी थाना पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि साल 2024 में सेक्टर-2 में रहने वाले युवक के साथ उसकी बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। युवती ने उस पर भरोसा करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर स्थित अपने घर पर बुला लिया। आरोप है कि वहां पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि अब युवक शादी करने की बात से मुकर रहा है। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें