फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन बेचने के नाम पर महिला से 52.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये ठगे, आर्थिक अपराध शाखा कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक महिला से 52.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। आरोपी भाइयों ने अन्य लाेगों से भी करोड़ों रुपये ठगे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर भोंडसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस मामले में जांच कर रही है।
टिकली गांव निवासी अंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हाेंने 15 नवंबर 2022 को भोंडसी गांव में जमीन खरीदने का सौदा अलीपुर गांव निवासी सुभाष व उसके भाई चरण के साथ किया। दोनों भाइयों ने खुद की जमीन बताकर रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि जिस जमीन पर कब्जा दिया गया वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी चरण सिंह ने 3 जुलाई 2022 को संजय राधव से 11 कनाल 6 मरला जमीन खरीदने का एग्रीमेंट किया था। रजिस्ट्री की तिथि 31 जुलाई 2023 तय थी, जिसे बाद में 25 सितंबर 2023 तक बढ़ाया गया। रुपये नहीं होने के कारण चरण सिंह ने 20 दिसंबर 2023 को अपने भाई सुभाष राठी के नाम 7 कनाल 18 मरला जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। बाकी जमीन का पेमेंट पूरा न होने से उसकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी। आरोप है कि चरण सिंह ने अंजू देवी से 256 वर्ग गज प्लाट का सौदा 52.48 लाख रुपये में किया। इसी तरह राकेश व आशीष से 700 गज के प्लाट के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये, हेमंत से 153 वर्ग गज प्लाट के लिए 32 लाख रुपये में सौदा किया। अंजू देवी ने आरोप लगाया है कि उससे प्राप्त रुपयों से आरोपी चरण सिंह ने अपने भाई सुभाष राठी के नाम उक्त जमीन में से 7 कनाल 18 मरले जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई हरीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आर्थिक अपराध शाखा-1 को सौंप दी है। मामले में आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें