फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के मुख्य द्वार पर बनेगी चौड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी और पुलिस चौकी हटाने की योजना, एंबुलेंस व मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगने वाले जाम और संकरे रास्ते की समस्या को दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्य द्वार के पास बनी वीटा डेयरी और पुलिस चौकी को हटाने की योजना है। सड़क चौड़ी होने से एंबुलेंस और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही अस्पताल में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे, जिससे आवाजाही सुचारू हो सकेगी। अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर बीके चौक तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में बीके अस्पताल का मुख्य द्वार संकरा होने के कारण यहां अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। मुख्य द्वार के आसपास ऑटो चालकों की अधिक संख्या रहने से रास्ता कई बार अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत उस समय होती है, जब किसी गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है और रास्ते में वाहनों की भीड़ के कारण उसे निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


बीके अस्पताल जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल है। यहां रोजाना करीब ढाई से तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य द्वार पर जाम की समस्या दूर होना जरूरी है।
विज्ञापन




वर्जन

बीके अस्पताल के मुख्य द्वार पर चौड़ी सड़क बनाने की योजना है। सड़क चौड़ी होने के बाद मरीजों और एबुलेंस को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें