बुनियादी सुविधाओं और सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए लगातार चल रहे हैं काम
14.65 लाख रुपये से नगर निगम कराएगा विकास
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की जनता कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही काॅलोनी में लंबे समय से अधूरे पड़े आरसीसी नाले के निर्माण के काम को भी पूरा कराया जाएगा। इन दोनों कार्यों नगर निगम लगभग 14.66 लाख रुपये खर्च करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जनता काॅलोनी के प्रवेश के लिए स्वागत द्वार का निर्माण कराने की योजना तैयार की गई है। वहीं न्यू जनता कॉलोनी में आरसीसी नाले का काम काफी समय से अधूरा पड़ा है, इसे भी पूरा किया जाएगा। इन कार्यों से जहां कॉलोनी की पहचान और सुंदरता बढ़ेगी, वहीं बारिश के दिनों में जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वार्ड नंबर-3 की जनता कॉलोनी में स्वागत द्वार बनाने के लिए 5.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड-3 की न्यू जनता कॉलोनी में आरसीसी नाले के शेष निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। नाले का निर्माण काम पूरा कराने में 9.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके जल्द से जल्द काम को शुरू कराया जाएगा।