फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीज बाजार में हरियाली की बहार

विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी पांच मार्केट में आर्टिफिशियल फ्लोरल ज्वेलरी की खरीदारी करती महिला। संवाद।
विज्ञापन
फ्लोरल जूलरी बनी महिलाओं की पहली पसंद, दुकानदारों में भी कारोबार को लेकर उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाली तीज को लेकर शहर के प्रमुख बाजार इन दिनों पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में चारों ओर हरियाली की झलक दिखाई दे रही है और महिलाओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस बार तीज पर फ्लोरल जूलरी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कृत्रिम और ताजे फूलों से तैयार हार, झुमके, मांग टीका, कंगन, बाजूबंद और हेयर एक्सेसरीज की मांग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देखने को मिल रही है।

एनआईटी, सेक्टर-16, बल्लभगढ़ बाजार, ओल्ड फरीदाबाद और बीके चौक के आसपास की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है। महिलाओं के साथ युवतियां भी अपनी पसंद के अनुसार फ्लोरल जूलरी, लहरिया और बंधेज की साड़ियां, सूट, चूड़ियां और मेहंदी की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी सजावट और तीज से जुड़े विशेष स्टॉल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार श्याम का कहना है कि इस बार फ्लोरल जूलरी की मांग सबसे अधिक है। एक स्थानीय जूलरी विक्रेता ने बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक अलग-अलग रंगों और डिजाइन की जूलरी पसंद कर रहे हैं, ताकि उनका परिधान और तीज की थीम एक-दूसरे से मेल खा सके।
विज्ञापन





250 रुपये से शुरू है जूलरी

फ्लोरल जूलरी सेट 250 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार प्रीमियम सेट की कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच रही है। मेहंदी के कोन 30 से 100 रुपये, चूड़ियां 100 से 600 रुपये और लहरिया व बंधेज के परिधान 800 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें