फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलत दिशा से आ रही ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और ढाई साल का बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-65 फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-65 फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका ढाई वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद निवासी शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच वह अपनी पत्नी रंजना और ढाई वर्षीय बेटे रियांश के साथ बाइक से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से हुए बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे। आरोप है कि सेक्टर-65 फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय सामने से गलत दिशा में तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर उन्हें सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रंजना को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिव कुमार की चोट गंभीर होने के कारण उन्हें दो दिन बाद दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एमएलसी भी तैयार की गई। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि दुर्घटना के समय वह कार चालक को पहचान नहीं सके। उन्होंने पुलिस से कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें