फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहादुरपुर गांव में बारिश के चलते गिरा दो मंजिला मकान

Tue, 26 Aug 2025 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पशुओं की मौत, ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर पशुओं को बाहर निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव बहादुरपुर में बरसात की वजह से दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में मकान के मलबे में दबकर तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं एक पशु गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सोमवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव बहादरपुर के सरपंच रविंद्र सिंह बांकुरा ने बताया कि गांव का रहने वाला हरीचंद निजी कंपनी में नौकरी करता है। साथ ही उनके पास 10 से 12 पशु हैं। नौकरी और दूध बेचकर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रात को हो रही बरसात की वजह से उसके मकान की दीवार ढह गई। हादसे की सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से तुरंत मलबे को हटाकर पशुओं को बाहर निकाला गया। इस हादसे में हरीचंद को कई लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें