फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

- जिले में 1613 बूथों के साथ मोबाइल और ट्रांजिट टीमें भी रहेंगी सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। जिले में कुल 3 लाख 98 हजार 808 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के लिए जिले में 1613 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें 1175 चार सदस्यीय और 313 दो सदस्यीय बूथ शामिल हैं। डीसी उत्तम सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ निर्माण स्थलों, झुग्गी-झोपड़ियों और प्रवासी परिवारों तक भी अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बूथों के अलावा 155 मोबाइल और 50 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, निर्माण स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान के लिए 5736 वैक्सीनेटर और 302 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 501 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर बच्चों को खुराक पिलाना सुनिश्चित करेंगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें