फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उम्मीद से कम नंबर आने पर ट्रेन के आगे कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोमोज लाने के बहाने घर से निकली थी छात्रा, घर से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र में रहने वाले दो छात्रों ने परीक्षा परिणाम से घबराकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हरिकेश नगर कॉलोनी निवासी दसवीं की 16 वर्षीय एक छात्रा ने परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।परिजनों ने बताया कि जिस दिन परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, उसी दिन शाम करीब पौने छह बजे छात्रा बाजार से मोमोज लाने के बहाने मां से पैसे लेकर निकल गई और वापस नहीं आई। अगले दिन परेशान परिवार ने पल्ला थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। छात्रा का शव मेवला महराजपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। जीआरपी को छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने भगवान कृष्ण को संबोधित करते हुए अपनी व्यथा लिखी है। परिजनों ने बताया कि छात्रा को परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट में उसे 72 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन




12वीं के छात्र ने लगाया फंदा

पल्ला के गली नंबर-3 में रह रहे 12वीं के छात्र के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। शुक्रवार को मां ड्यूटी पर थीं, जबकि पिता उत्तराखंड गए हुए थे। घर पर छात्र अकेला था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी छोटी बहन स्कूल से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो छात्र कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें