फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कंटेनर ने सब्जी विक्रेता को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक को लोगों ने पुलिस के किया हवाले, बाटा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बाटा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह डबुआ सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और चालक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर कॉलोनी निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह घर के पास सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सब्जी विक्रेता ई-रिक्शा से डबुआ सब्जी मंडी के लिए निकला था। वह मुजेसर बाटा फ्लाईओवर से उतरकर बाटा सर्विस रोड पर ट्रैफिक लाइट से करीब 150 मीटर पहले मुड़ गया। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने उसके वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी विक्रम ने बताया कि टक्कर लगते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और मनोज सड़क पर जा गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन




मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि मनोज परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और माता-पिता हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-11 चौकी पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें