फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने पंचर कार में पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में दंपती की मौके पर हुई मौत, परिवार के साथ दिल्ली जाते समय दुर्घटना
विज्ञापन

-चार बच्चे हुए अनाथ, मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में राजस्थान के भरतपुर जिले के कमालपुर निवासी दीपेंद्र (37) और उनकी पत्नी अशर्फी उर्फ अपसरी (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

दंपती अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य कार ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक पल में छिन गया चार मासूमों का सहारा



सद्दाम हुसैन
पिनगवां। सुबह का वक्त था, जब एक परिवार अपने सफर पर निकला था। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। दीपेंद्र और उनकी पत्नी अशर्फी की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ एक घर को उजाड़ दिया, बल्कि चार मासूम बच्चों की दुनिया भी सूनी कर दी। तीन बेटियां और एक बेटा अब उस साये से महरूम हो गए हैं, जो उनकी हर खुशी और हर परेशानी में साथ खड़ा रहता था। गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, माहौल गमगीन हो गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई, हर आंख नम थी और हर दिल में दर्द। परिजन बेसुध हैं और बच्चों की मासूम आंखें अपने मां-बाप को ढूंढ रही हैं। यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक ऐसा जख्म है जो लंबे समय तक नहीं भरेगा। तेज रफ्तार की एक चूक ने चार जिंदगियों का सहारा छीन लिया और एक खुशहाल परिवार को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें