फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर पलटी, चार युवक-युवती बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी, जिससे वह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार युवक-युवती बाल-बाल बच गए। घायलों को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही आई-10 कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आई-10 कार पलटकर डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार में दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी कार में एक युवक और एक युवती बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों रात करीब 10 बजे फिल्म देखने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाया। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें