फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। टक्कर से शटर टूट गया, कार के एयरबैग खुले और उसमें सवार तीन युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

यह घटना 22 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई। हादसे के समय मकान की पहली मंजिल पर परिवार सो रहा था, लेकिन कोई इसकी चपेट में नहीं आया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे जो हादसे के बाद मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस को अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें