फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल चौक के नीचे से बिना खुदाई के डाली जाएगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21ए से सेक्टर-29 तक बिछाई जाएगी पाइपलाइन, एफएमडीए ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21ए को सीवर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने एक और परियोजना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सेक्टर-21ए के सीवर को सेक्टर-29 ले जाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल चौक के नीचे से सीवर लाइन को सेक्टर-29 तक डाला जाएगा। खास बात यह है कि बड़खल चौक के नीचे यह सीवर लाइन बिना खुदाई के डाली जाएगी।
सेक्टर-21 के डिस्पोजल इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन से सेक्टर-29 के डिस्पोजल इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक 900 एमएम व्यास की डक्टाइल आयरन के-9 पाइपलाइन बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत यह सीवर लाइन दिल्ली-आगरा हाईवे-44 पर बड़खल चौक से गुजरेगी। यह कार्य इस परियोजना का अहम हिस्सा है। इसके लिए ट्रेंचलेस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक में सड़क की पूरी लंबाई में खुदाई करने के बजाय विशेष तकनीकी प्रक्रिया से जमीन के नीचे पाइपलाइन बिछाई जाती है। इससे सड़क पर बड़े स्तर पर खुदाई की जरूरत कम होती है। वहीं ट्रैफिक को रोकने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इस सीवर लाइन के डाले जाने के बाद सेक्टर-21ए की स्मार्ट रोड जलभराव से मुक्ति मिलेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, स्मार्ट रोड पर सीवर लाइन नहीं है। इस वजह से इस कार्ययोजना का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्ययोजना के पूरा होने के बाद सेक्टर-21ए में सीवर जाम से निजात मिलेगी। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले माह से यह कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - ओमदत्त , कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें