फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: माइनिंग नाके के बैरिकेड में टक्कर मारकर टीम से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाली चौकी के सामने लगे माइनिंग नाका पर 15 अक्तूबर को हुई वारदात
विज्ञापन

- पाली पुलिस चौकी में 7 नामजद के खिलाफ केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाली चौकी के सामने लगे माइनिंग नाके के बैरिकेड को टक्कर मारने, टीम के साथ हाथापाई व बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। एक ट्रक मालिक व उसके 6 अन्य साथियों पर ये आरोप लगाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर डबुआ थाना में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को शिकायत खान एवं भू-विज्ञान विभाग के सहायक खनन अभियंता की ओर से दी गई है। आरोप है कि राजस्थान व हरियाणा के अन्य जिलों से पाली मोहब्ताबाद क्रशर जोन में खनिज से भरे जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाती है। इसके लिए पाली पुलिस चौकी के सामने खनन विभाग व पुलिस टीम का संयुक्त नाका हर समय लगा रहता है। सरकार की ओर से राजस्थान से खनिज भरकर लेकर आने वाली गाड़ियों पर इंटर स्टेट ट्रांजिट पास की फीस हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने से पहले कटवाना अनिवार्य है। लेकिन कुछ वाहन मालिक अपनी गाड़ियों में भरे खनिज का ट्रांजिट पास नहीं कटवाते हैं।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अश्विनी कुमार, नितिन देसवाल, हिमांशु व राहुल खनन रक्षकों के साथ पुलिस विभाग से देव सिंह, कोमल सिंह व उमेश चंद की ड्यूटी पाली नाके थी। ये सभी बाहर के जिलों से से आने वाले खनिज से भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर लगभग पौने 1 बजे एक वाहन के चालक ने मालिक के कहने पर नाके को तोड़ते हुए नाके के बैरिकेड को टोल प्लाजा तक घसीट कर ले गया। टीम ने जब गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो मालिक ने टीम जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद मौके पर वाहन मालिक पाली के अमित अपने अन्य साथियों को लेकर आए और टीम से हाथापाई व बदतमीजी करते हुए अपने वाहनों से बैरिकेड को तोड़ते हुए क्रशर जोन में भगा कर ले गए। स्टाफ ने मौके की वीडियो बनाई और फोटो लिए। शिकायत पर अब डबुआ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें