फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुठभेड़ में 5 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली, अपहरण, हत्या का प्रयास व लूट के 5 मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड हथौड़ा गैंग का बदमाश भारत उर्फ भोलू कई दिनों से फरार चल रहा था। 8 अगस्त की रात को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मुठभेड़ के बाद आईएमटी क्षेत्र से उसे काबू कर लिया। आरोपी पर पूर्व में भी लड़ाई-झगड़ा, अपहरण, हत्या का प्रयास व लूट के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।


सहायक पुलिस आयुक्त अपराध -2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि 8 अगस्त को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गश्त पर थी। टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भारत आपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं। जिसने कुछ दिनों पहले भी अपने साथियों के साथ मिलकर सुमेर नागर निवासी तिगांव पर जानलेवा हमला किया था और गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार की रात को बाइक पर सवार होकर गांव सोतई आगरा नहर पुल से आईएमटी से होता हुआ गांव मच्छगर की तरफ जाएगा। भारत के ऊपर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं जो किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। आरोपी भारत बाइक पर सवार होकर सोतई पुल की तरफ से आया। पुलिस पार्टी को देखकर वह भागने लगा। जिसको रोकने का प्रयास किया तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

इसके बाद आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिस पर एसआई राज सिंह ने चेतावनी दी लेकिन आरोपी ने पुलिस कर्मचारी की तरफ सीधी गोली चलाई जो बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ भिजवाया गया।
विज्ञापन

मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की स्थिति सामान्य है। आरोपी भारत कचेडा गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह अभी फ्रेंड्स कॉलोनी बल्लभगढ़ में रह रहा है। आरोपी से एक तमंचा, 4 खाली खोल, 2 जिंदा रौंद व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें