फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर में 13 को होने वाली महापंचायत की बनाई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अनंगपुर में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ का विरोध कर रहे लोग अब दो पक्षों में बंटे दिख रहे हैं। कुछ लोग केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले आश्वासन के बाद उनकी बात पर भरोसा जता रहे हैं, वहीं कुछ कांग्रेस के नेता विजय प्रताप के समर्थन में दिख रहे हैं।उधर, बुधवार को 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की रूपरेखा बनाई गई।
बताते चलें कि मंगलवार को अनंगपुर के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने बैठक कर लोगों को बताया था कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अनंगपुर मामले को लेकर सीएम से मिलने का समय मांगा है और सीएम ने दो दिन बाद का समय देने की बात कही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया था कि सरकार की तरफ से लोगों का पक्ष रखकर लोगों की समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को कांग्रेस नेता विजय प्रताप के नेतृत्व में फरीदाबाद में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की रूपरेखा एवं उसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कमेटी के चेयरमैन अतर सिंह, विजय प्रताप, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, प्रेम किशन आर्य पप्पी आदि ने महापंचायत को लेकर लोगों को जानकारी दी।
विजय प्रताप ने कहा कि इस मामले में विधायक से तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है, जिन्होंने विधानसभा में कहा था कि उनके इलाके में अवैध रूप से फार्म हाउस और निर्माण किए हुए हैं। उनके बयान के बाद ये तोड़फोड़ शुरू हुई और हजारों साल पुराने गांव अनंगपुर में भी तोड़फोड़ शुरू की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों में अविश्वास पैदा होने के बाद हमने कमेटी बनाई है। हमारा निर्णय है कि हम शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। आने वाली 13 जुलाई को गांव अनंगपुर में विशाल महापंचायत होगी और इसमें देशभर से लाखों लोग शिरकत करेंगे। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार अपनी गलती को सुधारे और तोड़ी गईं जगहों का मुआवजा दे तो हम आंदोलन बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें