फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्विस रोड पर सीवर का पानी जमा होने से बना गड्ढा, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी स्थित दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर कई दिनों से सीवर का पानी जमा है। लगातार बहते गंदे पानी के कारण सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहिया और चारपहिया वाहन इस गड्ढे में धंस जाते हैं। खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढा आने से संतुलन खो बैठते हैं।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर गड्ढे में कंक्रीट व बजरी आदि डलवाकर मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन यह केवल अस्थायी जुगाड़ साबित होता है। लगातार बहते सीवर के पानी की वजह से डाली गई सामग्री कुछ ही दिनों में बह जाती है और स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि जब तक सीवर निकासी की समुचित व्यवस्था और पक्की सीमेंटेड सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक हर बार की अस्थायी मरम्मत बेअसर ही साबित होगी।


हर बार यहां सिर्फ जुगाड़ कर दिया जाता है। दो-चार दिन सड़क ठीक रहती है, फिर पानी के कारण दोबारा गड्ढा बन जाता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।-सुमित कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन



यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। यहां सीमेंटेड सड़क बननी चाहिए ताकि सड़क ऊंची और चौड़ी हो सके। इससे बारिश के समय भी पानी जमा नहीं होगा और सीवर का पानी सड़क पर नहीं फैलेगा।-दीपक शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें