फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के गुप्तांग में पाइप डालकर भर दी हवा, नस फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल ले ले जाने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जान बचाई
विज्ञापन

- सेक्टर-58 थाना में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके की एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक की जान सहकर्मी के मजाक से खतरे में आ गई। सहकर्मी ने फैक्टरी में रखी कपड़े सुखाने वाली मशीन की पाइप युवक के गुप्तांग में लगाकर हवा कर दी। इससे युवक की पेट की नस फट गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई। अब हालत बेहतर होने पर युवक ने शिकायत देकर सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में राजीव कॉलोनी के रहने वाले युवक ने बताया कि ये वारदात 26 सितंबर की है। युवक के अनुसार वो गारमेंट फैक्टरी में काम करता है। आरोप है कि 26 सितंबर को भी युवक ड्यूटी पर था तो विपिन नामक सहकर्मी ने मजाक-मस्ती करते हुए दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसे पकड़ लिया। आरोपी सहकर्मी ने जबरन युवक के कपड़े उतारकर उसके गुप्तांग में कपड़े सुखाने वाली मशीन की पाइप डाल दी। मशीन चालू थी और पाइप से युवक के शरीर में हवा भर गई। इससे उसकी हालत खराब हुई तो युवक को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि पेट के अंदर नस फट गई है और तुरंत ऑपरेशन करना होगा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई। हालत बेहतर होने पर युवक को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब उसने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। इस पर सेक्टर-58 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें