फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यक्ति पर रॉड से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में ऑफिस से निकलकर घर जा रहे एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने लाेहे की रॉड से हमला कर दिया। पलवल के गांव दिघौट निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत दी है कि वो एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 22 अगस्त की शाम साढ़े छह बजे ऑफिस से घर के लिए निकले। मथुरा रोड की तरफ चले तो सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वो बाइक से गिर गए। हमलावरों ने बाएं हाथ और दाएं पैर पर लोहे की पाइप से कई वार किए। इससे वह बाइक से नीचे गिर गए। शोर सुनकर कंपनी के अन्य कर्मचारी वहां आए तो आरोपी मौके से भाग गए। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें