फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सोतई निवासी भूपसिंह उर्फ पप्पन ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। 15 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे वह बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने फ्लाईओवर के नीचे लोगों की भीड़ देखी। वहां जाकर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घायल को सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 26 मई को इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें