फरीदाबाद मोहना बागपुर रोड पर टूटी सड़क से गांव के खेतों की तरफ बहता यमुना नदी का पानी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहना। मोहन से बागपुर सड़क का एक हिस्सा पानी के बहाव में बह जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले मोहन से बागपुर होते हुए उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बीच से कटवाकर यमुना के दबाव को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया था। हालांकि इस कदम से गांवों को डूबने से तो बचा लिया गया, लेकिन अब यह रास्ता 30 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जानकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। अगर सड़क को जेसीबी से न काटा जाता तो इसका सीधा असर बागपुर, शोले,भोले, दोस्तपुर और अन्य नजदीकी गांवों पर पड़ता। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई थी। मगर प्रशासन की तत्परता ने बड़ी आपदा को रोक लिया।