फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल-खेल में नौ साल के बच्चे ने लगा लिया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव गेलपुर में नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। खेल-खेल में चुन्नी से फंदा लगाने के दौरान दम घुटने से बच्चे की जान चली गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गेलपुर निवासी ओमवीर का नौ साल के बेटा डैनिश शनिवार देर शाम घर की छत पर खेल रहा था। घर में उसकी दादी और बड़ा भाई नितिन मौजूद था। खेलते-खेलते डैनिश ने खिड़की में चुन्नी से फंदा बना लिया और बाल्टी पर चढ़कर उसमें सिर डाल लिया। इसी दौरान बाल्टी फिसल गई, जिससे उसका गला फंदे में कस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब मां सुनीता खेतों से घर लौटी तो उसने बेटे को फंदे पर लटका देखा और चीख पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें