फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीमका गांव में बनेगा नया सब हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
गांव नीमका में करीब 50 लाख रूपये की लागत से बनाया जाएगा सब हेल्थ सेंटर। फाइल फोटो
विज्ञापन
हजारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-44 स्थित गांव नीमका के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है। गांव में नए सब हेल्थ सेंटर के निर्माण की योजना तैयार की गई है, जिसके लिए अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गांव और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी गई है।

जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और सामान्य मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई बस्तियां जैसे ईंट भट्ठा क्षेत्र, ढाणियां और अन्य दूरस्थ गांव मुख्य स्वास्थ्य सेवाओं से काफी दूर हैं, जिसके कारण लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसा ही गांव नीमका भी है। जहां के लोगों को उपचार के लिए करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता है। जिससे गई बार गंभीर बीमारी वाले मरीजों को परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम की ओर से नीमका में भी अब उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है। इस केंद्र के खुलने से गांव नीमका के साथ गांव मिर्जापुर और केएलजे सोसाइटी में रहने वाले हजारों लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

इन सुविधाओं से लेस होगा स्वास्थ्य केंद्र
सब हेल्थ सेंटर में ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रसूति एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कमरे, दवा वितरण केंद्र, प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस स्वास्थ्य केंद्र को बनाने के लिए करीब 46 से 51 लाख रुपये की लागत आएगी। जिसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन



नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि निविदा जारी कर दी गई है। 9 महीने के अंदर स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें