फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुआवजे की रणनीति बनाने के लिए अगले सप्ताह तक नई कमेटी का होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गांवों के किसानों की हुई महापंचायत, कई मुद्दों पर 300 से अधिक किसानों ने की चर्चा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। आईएमटी चंदावली परियोजना से जुड़े पांच गांवों के किसानों की ओर से बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 से अधिक किसान मौजूद रहे। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा कई वर्षों से लंबित है जिससे ग्रामीण किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। समिति ने बार-बार प्रशासन और विभाग को ज्ञापन देकर बकाया राशि की मांग की लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

मंच का संचालन कर रहे कमलजीत फौजदार ने बताया कि एचएसआईआईडीसी की ओर से अधिग्रहित जमीनों के बदले कुछ किसानों को आंशिक मुआवजा मिला है। वहीं, कई किसानों को अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला। महापंचायत में नए कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद नई कमेटी सरकार से बकाया मुआवजे की राशि की वसूली को लेकर रणनीति को बनाएगी। समिति का गठन अगले सप्ताह में होगा। उन्होंने बताया गांव चंदावली के रहने वाले किसानों का करीब 66 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं अन्य गांव मच्छगर, नवादा, सोतई और मुजेड़ी के किसानों का भी करोड़ रुपये बकाया है। किसान संघर्ष समिति के प्रधान राम निवास, पूर्व सरपंच रचना शर्मा, हेमंत शर्मा, जसवंत पवार, राज कुमार गोगा, मूलचंद, ईश्वर लांबा, संजू चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें