फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मांगर बानी में आयोजित हुआ प्रकृति भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली क्षेत्र की जैव विविधता का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रविवार को अरावली क्षेत्र स्थित मांगर बानी में नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया।
इस वर्ष जैव विविधता दिवस की थीम एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इंपैक्ट रखी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) के सदस्यों, इको क्लब के विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। उप वन संरक्षक झलकार उईके ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन, जल संरक्षण, जलवायु संतुलन और भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र की जैव विविधता का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयास वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रकृति भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान और गणना, विभिन्न वृक्षों एवं औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड़रिया बाबा मंदिर क्षेत्र का भी भ्रमण कराया गया। जिला समन्वयक एचएसबीबी रुपाली राय ने जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 10 ग्राम पंचायतों को जैव विविधता संरक्षण एवं जैविक संसाधनों के उपयोग के तहत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) योजना के अंतर्गत चेक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें