फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी हाईवे पर चलता कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
फरीदाबाद में केजीपी पर छायंसा के पास ट्रक में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
छांयसा। संवाद न्यूज एजेंसी। नोएडा से फरीदाबाद की ओर सीमेंट के कट्टे लेकर आ रही एक कैंटर गाड़ी रविवार देर शाम केजीपी हाईवे पर छायंसा के पास अचानक आग की चपेट में आ गया। गाड़ी में चलते समय अचानक जलने की बदबू आने पर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत हाईवे किनारे रोक दिया। जैसे ही ड्राइवर नीचे उतरा, कुछ ही पलों में डीजल की बॉडी में आग भड़क उठी, जिससे कैंटर का ड्राइविंग केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि गाड़ी के बाकी हिस्से को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही केजीपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज महावीर ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और पूरे वाहन को जलने से बचा लिया। गनीमत यह रही कि आग लगते समय ड्राइवर और उसका सहयोगी गाड़ी से बाहर थे, जिस कारण दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंटर नोएडा से फरीदाबाद की ओर सीमेंट की खेप लेकर आ रहा था। हाईवे पर चलते समय वाहन से अचानक धुआं और बदबू उठने लगी, जिसके बाद ड्राइवर ने तुरंत वाहन को किनारे खड़ा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि डीजल पाइप या इंजन में अचानक आई तकनीकी खराबी आग का कारण हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात धीमा पड़ा, हालांकि पुलिस और फायर टीम की तत्परता से स्थिति सामान्य कर दी गई। केजीपी चौकी इंचार्ज का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें