फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया मानवता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नहर पार स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को सतयुग दर्शन वसुंधरा स्थित सभागार में विश्व समभाव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आत्मज्ञान, मानवता और समभाव का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने भौतिक ज्ञान के साथ आत्मिक ज्ञान को प्राथमिकता देने और जीवन में सदाचार अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के मार्गदर्शक सजन, पद्मश्री डॉ. संत राम देसवाल और पद्मश्री सुमित्रा गुहा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, जालंधर, बरेली और वसुंधरा स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्रों के बाल एवं युवा कलाकारों ने भरतनाट्यम, सूफी नृत्य, भांगड़ा, माइम और अन्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें