मुक्का मारकर गाड़ी का शीश तोड़ा, केस वापस लेने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के ऊपर चार आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला करने की कोशिश की। उन्होंने गाड़ी भागकर अपनी जान बचाई। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
असावटा मोड़ पलवल निवासी डाॅ. आकाश पोसवाल ने बताया कि वह गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह रोजाना की तरह अपनी गाड़ी से ड्यूटी समाप्त होने पर घर के लिए निकल रहे थे। उनके साथ पलवल तक जाने के लिए डॉक्टर दिव्या मिश्रा भी बैठी हुईं थीं। जैसे ही मेडिकल कॉलेज के मेन गेट से गाड़ी निकालकर छांयसा की तरफ मोड़ रहे थे तभी सामने उनके गांव के रहने वाले आरोपी दीपक, अजीत, हरेन्द्र अपने-अपने हाथ में डंडा लेकर खड़े थे। उनको देखकर तीनों सड़क पर आकर उनकी तरफ भागने लगे। तो मैं अपनी गाड़ी बैक करने लगा, तो उन्होंने गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की।
चालक की साइड का शीशा मुक्का मारकर तोड़ दिया। जिस पर वह जान बचाने के लिए गाड़ी वापस कॉलेज के अंदर ले गए। आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि वह अपने भाई विनोद से केस को वापस लेने के लिए कहे। उसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि छोटे भाई विनोद ने इनके खिलाफ थाना कैंप पलवल में केस दर्ज करा रखा है, जो पलवल कोर्ट में चल रहा है। उस केस में गवाही बदलवा कर जबरदस्ती केस को वापस कराना चाहते हैं। इन लोगों ने करीब एक महीने पहले भी उनके भाई विनोद पर पलवल आगरा चौक पर हमला किया था।
फोटो संख्या:66- माता भूरा भवानी मंदिर में रंगबिरंगी लाइटों से सजा मंदिर--संवाद