फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोहा गांव में लगी भीषण आग, दो पोल्ट्री फार्म जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना के समय नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए थे ग्रामीण, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। खंड के अंतर्गत दोहा गांव के सक्का बास में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक दो मुर्गी फार्म हाउसों में भीषण आग लग गई। घटना उस समय हुई जब अधिकांश ग्रामीण नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में गए हुए थे। नमाज के दौरान ही आग लगने की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फार्म हाउस में रखा प्लास्टिक का बारदाना, मुर्गी दाना, छान-छप्पर, जाली, बांस-बल्लियां और लगभग चार हजार मुर्गी के छोटे-छोटे चूजे जलकर राख हो चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिक पुत्र उमर मोहम्मद और उमर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, जो आपस में बाप-बेटे हैं, ने सक्का बास में एक साथ दो पोल्ट्री फार्म हाउस बनाए थे। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में छोटे चूजे फार्म में डाले गए थे। सर्दी से बचाने के लिए दोनों फार्म हाउसों में भट्टी लगाई गई थी और ऊपर फूस व तिरपाल की छान तानी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि भट्टी की गर्मी या चिंगारी से तिरपाल और फूस में आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


आमदनी शुरू नहीं हुई हो गया हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने पहले ही कर्ज लेकर परिवार के भरण-पोषण के लिए यह पोल्ट्री फार्म शुरू किया गया था। अभी आमदनी शुरू भी नहीं हुई थी कि यह हादसा हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें