फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेब से रुपये निकालने का विरोध करने पर चाकू से हमला, धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चौकी दयालबाग क्षेत्र में जेब से रुपये निकालने का विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर निवासी विकास उर्फ पग्गर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 29 जून को शिव दुर्गा विहार निवासी मोहम्मद शाहिद ने शिकायत दी थी कि उसका भाई अहमद रज्जा बिजली की दुकान पर पानी की मोटर ठीक कराने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे विकास उर्फ पग्गर ने पहले दुकानदार और फिर उसके भाई की जेब में हाथ डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया। शिकायत के अनुसार जब उसके भाई ने आरोपी का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह भड़क गया और पेट में चाकू मार दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे के लिए पैसे छीन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें