फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंक कर्मचारी बनकर महिला के खाते से निकाले 1.75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित हिवो अपार्टमेंट निवासी प्रीति वर्मा के साथ बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। जालसाजों ने महिला को झांसे में लेकर उनके खाते से 1,75,370 रुपये निकाल लिए। साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने इस संबंध में पांच मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अप्रैल को उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के कुछ विकल्प सक्रिय करने के बहाने उन्हें बैंक की आधिकारिक एप्लिकेशन खोलने को कहा। इसके बाद जालसाज ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा, जिसमें जानकारी भरते ही पीड़िता के क्रेडिट कार्ड से धनराशि कट गई। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक करवाया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उन फोन नंबरों और ट्रांजेक्शन विवरण की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मोहन श्याम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें